ढकरानी पावर हाउस के इंटैक से अज्ञात शव बरामद

विकासनगर। ढकरानी बांध परियोजना के इंटैक से पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी। जिसके बाद पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में रख दिया है। शनिवार सुबह विकासनगर पुलिस को यूजेवीएनएल के पावर हाउस में कार्यरत कर्मियों ने पावर हाउस के इंटैक में शव होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इंटैक से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया, लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। एसएसआई दीपक मैठाणी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब पैंतालीस वर्ष है। बताया कि मृतक के शरीर पर सफेद धारीदार कमीज व काले रंग की पैंट पहनी है। बताया कि शिनाख्त न होने पर 72 घंटे के लिए शव को मोर्च्यूरी में रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *