मेजर ध्यानचंद की जंयती पर हुए खेल कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग। भारतीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की 118वीं जयंती पर खेल कार्यक्रम आयोजित किए। ब्लॉक अस्त्यमुनि के राइंका रतूड़ा में आयोजित कार्यक्रम में युवक एवं युवतियों के बीच कबड्डी खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें युवकों की 5 टीमों तथा युवतियों की 4 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता में युवकों में रेडबुल बायॅज टीम विजेता एंव लाटू देवता टीम उपविजेता रही। जबकि युवतियों में डेविल गर्ल्स टीम विजेता तथा सुपर गर्ल्स टीम उपविजेता रही। पीटीआई रामचन्द्र चमोला द्वारा कबड्डी खेल प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई गई। इसके साथ ही फिट इंडिया शपथ भी करवाई गई। सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल एव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जन-जन तक स्वास्थ्य रहने के लिए आम जीवन में खेलों को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके साथ ही विद्यायल का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में राइंका रतूड़ा के प्रवक्ता एवं एनएसएस प्रभारी मातवर सिंह बिष्ट, सहायक अध्यापक प्रमोद कोहली एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेन्द्र, मयंक मौजूद थे। वहीं एनएसएस गुप्तकाशी, बसुकेदार, दैड़ा, चन्द्रनगर, बुढ़ना लस्या एवं महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
