अरुण नेगी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त
चमोली। स्थाई राजधानी गैरसैंण संयुक्त संघर्ष समिति ने गैरसैंण राजधानी आंदोलन को तेज करने के लिए टिहरी के पत्रकार अरुण नेगी, ग्राम,पोस्ट थाती -डागर, जिला -टिहरी गढ़वाल को अपना प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह जानकारी संघर्ष समिति अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ने दी। बताया कि गैरसैंण स्थाई राजधानी की मुहिम को तेज करने के लिए अभी और नियुक्तियां की जायेगी।
