केदारनाथ में घायल यात्री एम्स में भर्ती

ऋषिकेश। केदारनाथ मार्ग में घायल हुए ओडिसा के तीर्थयात्री को एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। यात्री के सिर पर गंभीर चोटें हैं और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि केदारनाथ से घायल 61 वर्षीय तीर्थयात्री पंचानन बराई निवासी ओडिसा को गुरुवार दोपहर हेलीकॉप्टर द्वारा सोनप्रयाग से एम्स ऋषिकेश लाया गया। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। खून ज्यादा बह जाने के कारण वह बेहोशी की अवस्था में है। नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रॉमा विभाग के चिकित्सकों द्वारा घायल यात्री का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *