रोटरी क्लब के शिविर में 40 ने किया रक्तदान
काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर एवं रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर कॉर्बेट द्वारा आयोजित शिविर में 40 लोगों ने रक्तदान किया। गुरुवार को बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटेरियन पीडीजी देवेंद्र कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रोटेरियन पीएजी डॉ. नरेश मेहरोत्रा ने रोटरी क्लब के संस्थापक जॉन पॉल हैरिस के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। अपने स्वागत भाषण में रोटरी काशीपुर के अध्यक्ष रो. अतुल असावा ने रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला । देवेंद्र अग्रवाल ने रक्तदान की आवश्यकता बताते हुए इसकी उपयोगिता एवं लाभों को साँझा किया।रक्तदान शिविर में लगभग 40 दाताओं ने रक्तदान किया । रोटरी कॉर्बेट की अध्यक्ष डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रो. सुरुचि सक्सेना,सुरेंद्र पाल,बी एस सेठी,टी एस सोढ़ी,सुभाष शर्मा,विकास अग्रवाल,प्रकाश कुलश्रेष्ठ,राजीव खरबंदा,मधुप मिश्रा,प्रतीक जिंदल आदि सदस्यों सहित केवल कुमार , पवन बक्शी आदि उपस्थित रहे।
