50 छात्रों-बैंककर्मियों ने रक्तदान किया

 

देहरादून। आईसीआईसीआई अकादमी फॉर स्किल्स ने आईसीआईसीआई बैंक एनसीआर प्लाजा, हाथीबड़कला शाखा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आईसीआईसीआई अकादमी के छात्र, शिक्षक और आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों ने रक्तदान किया गया। अकादमी प्रमुख अमित सिन्हा ने अकादमी समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। युवाओं को हुनर की ट्रेनिंग तो देती ही है। साथ ही उनकी आजीविका के लिए भी उनको मदद करती है l इस दौरान शिक्षक अमित डंगवाल, राजन सेमवाल, सुनील कुमार, बिशन रावत ने रक्तदान कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। बैंक के रीजनल हेड अशोक मिगलानी, प्रबंधक एचआर यश महरी, बिजनेस लोन ग्रुप रीजनल हेड प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *