सड़क पर बह रहा नालियों का पानी, लोग परेशान
पिथौरागढ़। अस्कोट मुख्य बाजार में बारिश के बाद भी नालियों की सफाई नहीं हो सकी है, जिसका खामियाजा राहगीरों व स्थानीय व्यापारियों को भुगतना पड़ रहा है। नालियां चोक हैं और सड़क पर पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों का सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं वाहनों से सड़क का पानी दुकानों में घुस रहा है, जिससे व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द नालियों की सफाई की मांग की है।
