पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पिथौरागढ़। विलई गांव के नजदीक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार पंकज चंदोला ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर उसे मोर्चरी में रखा गया। चंदोला ने कहा शव की पहचान नहीं हुई है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा फिलहाल तीन दिन के शव मोर्चरी में रखा जाएगा। यदि उसकी पहचान हुई तो उसे परिजनों को सौपा जाएगा।
