मिशन मर्यादा के तहत 39 लोगों का चालान
पिथौरागढ़। मिशन मर्यादा के तहत पुलिस ने जनपद के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक व पर्यटक स्थलों में गंदगी करने, शराब पीकर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर 39 लोगों का चालान किया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने कहा आगे भी अभियान जारी रहेगा। कहा ऐसा करने वालों को किसी भी कीमत में छोड़ा नहीं जाएगा।
