गुपचुप नियुक्ति करने पर स्वास्थ विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

पिथौरागढ़। कोविड काल में तैनात संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विभाग पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। कर्मियों का कहना है कि विभाग बीते तीन माह से उन्हें नौकरी देने का आश्वासन दे रहा है और अब गुपचुप तरीके से अन्य लोगों को तैनाती दी जा रही है। शनिवार को संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने डीएम कार्यालय में धरना दिया। कहा कि कोरोना काल में विभाग ने उन्हें नियुक्ति किया। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच करीब दो साल तक वे अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते रहे। संक्रमण की कम होती रफ्तार को देख कुछ माह पूर्व सरकार ने उन्हें हटा दिया। कर्मियों ने इस निर्णय का विरोध किया तो विभाग ने हटाए गए सभी कर्मियों को रिक्त पदों पर संस्था के तहत नियुक्ति देने का आश्वासन दिया। लेकिन अब तक कोविड ड्यूटी करने वाले कर्मियों को नियुक्ति नहीं मिली है। बल्कि विभाग में गुपचुप तरीके से उन्हें छोड़ अन्य लोगों का रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *