बाल विकास परियोजना में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच को कमेटी गठित

रुद्रपुर। समेकित बाल विकास परियोजना क्षेत्र सितारगंज के आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार व अनियमितता, सेवा शर्तों का पालन नहीं करने समेत तमाम आरोपों की जांच के लिए सीडीओ ने जांच कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी में मुख्य उद्यान अधिकारी व बीडीओ को शामिल किया गया है। सीडीओ ने 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है।
अरविंदनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता निखिलेश घरामी ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर आंगनबाड़ी केंद्रों में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार, कोरोना काल में नियम विरुद्ध केंद्र खोलने, सेवा शर्तों का पालन नहीं करने, नियम विरुद्ध कार्यकत्रियों के इस्तीफे स्वीकार करने का आरोप लगाया है। सीडीओ आशीष भटगांई ने मुख्य उद्यान अधिकारी ऊधमसिंह नगर और बीडीओ सितारगंज की जांच कमेटी गठित कर 15 दिनों में जांच आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र नियमत: खोले गए हैं। कोरोनाकाल में कोई आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खुला था। नियुक्तियों में भ्रष्टाचार की शिकायत गलत हैं। सेवा शर्तों का नियमत: पालन कराया गया है। जांच टीम को अभिलेख प्रस्तुत किए जाएंगे। मुझे जांच कमेटी के गठन की जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *