राजपाल अध्यक्ष और दीनदयाल बने महासचिव 

ऋषिकेश। सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक में आगामी छठ पूजा महोत्सव के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई। इसमें सर्वसम्मति से राजपाल ठाकुर अध्यक्ष और दीनदयाल राजभर महासचिव बने। रविवार को बाबा काली कमली न्यू बिल्डिंग के सभागार में सार्वजनिक छठ पूजा समिति त्रिवेणी घाट की बैठक हुई। बैठक में आगामी छठ पूजा महोत्सव के लिए सर्वसम्मति से राजपाल ठाकुर को अध्यक्ष, दीनदयाल राजभर को महासचिव, संजय भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुसाफिर साहनी को कार्यकारी अध्यक्ष, त्रिलोकी नाथ तिवारी एवं डा. राजाराम राजभर, चुन्नू लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष, जितेंद्र को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सचिव रमेश राजभर, संगठन मंत्री पारसनाथ राजभर, सांस्कृतिक मंत्री गोरखनाथ राजभर, प्रचार मंत्री दिनेश शाह, कार्यक्रम संचालक गिरीश राजभर को बनाया गया। संरक्षक मंडल में बीएन तिवारी, देवदत्त शर्मा, आशुतोष शर्मा, उमाकांत वर्मा, संतोष तिवारी, गोपालकृष्ण को सर्वसम्मति से रखा गया। मौके पर हरिनारायण, सुनील गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, मुन्ना ठेकेदार, कैलाश साहनी, गोपाल जैसवाल, ओमप्रकाश चौरसिया, गौतम तिवारी, विनोद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *