कोरोनाकाल में बेहतर सेवाओं के लिए आशाओं को सम्मानित किया 

ऋषिकेश। तीर्थनरी ऋषिकेश में कोरोना संकट के दौरान अग्रिम पंक्ति में रहकर चिकित्सा सेवा में सहयोग करने वाली 150 आशा वर्करों को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर जांच करने की मशीन और धूप-बारिश से बचाव के लिए छाते बांटे गए। रविवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय की अध्यक्षता में हंस फाउंडेशन एवं हंस कल्चरल सेंटर की संस्थापक मंगला माता का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया। इसी दौरान यातायात और सहकारी संघ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, गढ़वाल मंडल ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, समाजसेवी भगवती प्रसाद रतूड़ी, आंदोलनकारी विक्रम सिंह भंडारी, राजेश नौटियाल ने प्रत्येक आशा वर्कर को शॉल औढ़ाकर सम्मानित किया। पार्षद दल के नेता मनीष शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में हंस फाउंडेशन की ओर से उत्तराखंड में समय-समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान परिवहन व्यवसायियों ने संस्था की संस्थापक माता मंगला की लंबी उम्र की कामना की। मौके पर यातायात सहकारी संघ के उपाध्यक्ष नवीन रमोला, टीजीएमओ संचालक बलबीर सिंह रौतेला, मदन कोठारी, बृज भानु प्रकाश गिरी, भारत शर्मा, राजेंद्र गैरोला, आशा सेमवाल, अमिता चौहान, रेणू नेगी, सरोजनी थपलियाल, प्रीतम चौहान, ममता रमोला, मनीषा रयाल, मीरा,ज्योति दीक्षित, विजयलक्ष्मी, मधु मित्तल, रजनी जोशी, सरोजनी चौहान, राधा गुप्ता, अंजु कुलियाल, किरन कांडपाल, संगीता भट्ट, मीना यादव, आशा नौटियाल, लक्ष्मी पंवार, बृजेश उनियाल, बृजेश पासवान, ऋषि पोसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *