दीपावली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए
ऋषिकेश। लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने दीपावली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। प्रथम पुरस्कार बाइक प्रवीण को मिला। रविवार को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की ओर से बीते रविवार को क्लब के आयोजित दीपावली मेले के लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मेला चेयरमैन ललित मोहन मिश्र ने बताया कि प्रवीण को प्रथम पुरस्कार के रूप में बाइक, ललित जिंदल को द्वितीय पुरस्कार के रूप में सोने का उपहार, मनन गुप्ता को तृतीय पुरस्कार रेफ्रीजरेटर दिया गया। चौथे विजेता रमित गुप्ता और पांचवें विजेता अजय गर्ग को भी पुरस्कृत किया गया। वहीं, युगल के लिए गोवा टूर के विजेता का पुरस्कार गिरीश को दिया गया। व्यवस्थापक महेश किंगर ने कहा कि दीपावली मेले में फैशन शो से होने वाली आमदनी को निर्धन छात्रों के सहायतार्थ खर्च किया जाएगा। क्लब निर्धन कन्याओं के विवाह में भी सहयोग करने का भरपूर प्रयास करता है। मौके पर उपेंद्र विज्ञानी, निशांत मलिक, सावन वर्मा, अजय कुमार गुप्ता, नितिन झिंगन, संतोष पैन्यूली, राजेश धींगड़ा, तरुण प्रभाकर, विनीत जैन, गुड्डू बालाजी, अंकित कालड़ा, दिनेश अरोड़ा, रजत भोला, मोहित गनेरीवाला, घनश्याम डंग, आशु डंग, जगदीश सिंह, पवन शुक्ला, विकास ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।
