हादसों से बचाव के लिए जागरूक किया

ऋषिकेश। सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए एम्स प्रशासन की ओर से साइकिल रैली निकाली गई और आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग आवश्यक रूप से करना चाहिए। लिहाजा हेलमेट को बोझ नहीं समझें, यह हमारी जान की सुरक्षा करता है। एम्स ऋषिकेश में वर्ल्ड ट्रामा दिवस के छठवें दिन रविवार को कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की देखरेख में ट्रॉमा अवेयरनेस साइक्लिंग साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। एम्स के गेट नंबर 3 से शुरू हुई साइक्लिंग चीला बैराज से होते हुए वापस संस्थान परिसर में संपन्न हुई। अवेयरनेस साइक्लिंग साइक्लोथन कार्यक्रम के माध्यम से ट्रॉमा सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर विभाग ने लोगों को दुर्घटना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। ट्रॉमा सर्जरी एवं क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमर आजम ने लोगों को संदेश दिया कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, अगर आप साइकिल पर भी हैं तब भी आप अनिवार्य रूप से हेलमेट का प्रयोग करें। कार्यक्रम में डॉ. मधुर उनियाल, डॉ. अजय कुमार, डॉ. भास्कर, डिप्टी नर्सिंग सुपरिटेंडेंट कमलेश बेरवानी, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट महेश देवस्थले, प्रकाश चंद मीणा, एनपीडीए अध्यक्ष संजीव जांगिड़, उपाध्यक्ष अखिलेश उनियाल, रमेश, विजय सैनी, बृजेश, मनोज सांवरिया, उमेश चौधरी, ओपी भाटी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *