कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से काम प्रभावित
रुडकी
उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के आह्वान पर एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इसका असर एआरटीओ कार्यालय में कामकाज पर पड़ा। कार्यालय में सुबह दस से बारह बजे तक लाइसेंस संबंधी कोई काम नहीं हुआ। इसके चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी और कार्य बहिष्कार खत्म होने का इंतजार करना पड़ा। कर्मचारियों का कहना था कि जून 2020 में परिवहन विभाग का नया ढांचा स्वीकृत किया गया था। मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि जिसका शासनादेश जारी करते वक्त त्रुटिवश कुछ पदों को कम दिखाया गया। संघ ने उक्त त्रुटि को ठीक करने की मांग की थी जिसको आज तक पूरा नहीं किया गया। इसके चलते मिनिस्ट्रियल कर्मियों की पदोन्नति प्रक्रिया भी बाधित हो रही है। अपनी मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर रुडक़ी एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मियों ने भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। इससे पहले कर्मचारियों ने दो दिन सांकेतिक रूप से काला फीता बांधकर काम किया था।
