रेलवे लाइन पर मिले शव की हुई शिनाख्त
रुडकी
इकबालपुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर गांव अमरपुर के समीप रेलवे लाइन पर शुक्रवार को मिले शव की शिनाख्त झबरेड़ा निवासी गगन के रूप में हुई है। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव अमरपुर के समीप रेलवे लाइन पर एक शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, परंतु शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव की शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल रुडक़ी के मोर्चरी में रखवा दिया गया था। इकबालपुर पुलिस चौकी प्रभारी मोहन कठैत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 17 वर्षीय गगन मोहल्ला खंदक, कस्बा झबरेड़ा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
