शिक्षकों ने दी स्व०इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि

पौड़ी

उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षक संद्य की ऑनलाइन बैठक में संघ की प्रान्तीय संरक्षिका एवं विपक्ष की नेता इन्दिरा हदयेश को श्रद्वांजली दी गई। बैठक में इंदिरा के पुत्र सुमित हदयेश ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने इंदिरा की भांति संगठन को भविष्य में पूरा सहयोग देने का वादा किया। बैठक में इंदिरा के साथी रहे शिक्षकों ने अपने अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनके द्वारा उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक सदन एवं सडक़ो पर शिक्षकों के लिए संघर्ष किया। जिसके चलते आज अशासकीय स्कूलों के शिक्षक सम्मानजनक वेतन ले रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष डा. महावीर सिह बिष्ट ने कहा कि वर्ष 1992 के बाद समय- समय पर शिक्षकों के विनियमितीकरण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिलामंत्री भारत बिष्ट ने कहा कि जब जब शिक्षकों पर संकट आया तो उनके द्धारा आगे बढक़र अपना सहयोग प्रदान किया। बैठक में उपाध्यक्ष विजय नौडियाल, सन्दीप मैन्दोला, केशर कोठियाल, मोहन सिह रावत, कृष्णवल्लभ ममगांई, सन्दीप रावत, कैलाश थपलियाल, शुकल सिह, सचिन बौठियाल, नितिन कैन्त्यूरा, संजय रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *