नहाते समय त्रिवेणीघाट में डूबा बुजुर्ग, लापता

ऋषिकेश।

त्रिवेणीघाट में स्नान करते समय एक बुजुर्ग गंगा की तेज लहरों में ओझल हो गया। स्थानीय लोगों और जल पुलिस के जवानों ने उनकी खोजबीन के लिए रेक्स्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन बुजुर्ग का कहीं पता नहीं चल पाया। लापता बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास में पुलिस दिनभर जुटी रही। कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे एक बुजुर्ग कपड़ों समेत त्रिवेणीघाट में स्नान कर रहे थे। इस बीच अचानक वे गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। इससे पहले की स्थानीय लोग और जल पुलिस के जवान बुजुर्ग को बचाने का प्रयास करते, वे तेज बहाव में कहीं दूर ओझल हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों के बुजुर्ग के बारे जानकारी जुटाई। लेकिन उसकी शिनाख्त करने में कामयाब नहीं हो पाई। कोतवाल शिशुपाल सिंह ने बताया कि बुजुर्ग कौन था, कहां से आया। इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रेषित कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *