घंटाकर्ण देवता मंदिर परिसर में चलाया सफाई अभियान
श्रीनगर गढ़वाल। रोटरी क्लब के सदस्यों की ओर से पट्टी लोस्तू में स्थित प्रसिद्ध घंटाकर्ण मंदिर के आसपास के क्षेत्र में स्वछता अभियान चलाकर कई बोरे कूड़ा उठाया गया। इस मौके पर क्लब द्वारा निर्णय लिया गया कि मंदिर के आसपास लोगों को बैठने हेतु बेंच लगाए जाएंगे। तत्पश्चात सदस्यों ने मंदिर के दर्शन किए और मंदिर के रावल रोटेरियन दिनेश जोशी ने विधि विधान से सभी सदस्यों से पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष नरेश नौटियाल, सचिव अनूप घिल्डियाल, घंडियाल मंदिर समिति के अध्यक्ष कैप्टन सते सिंह भंडारी, मंदिर समिति के सदस्य दर्शन सिंह भंडारी, मोनिका गुप्ता, अंजलि आहूजा, शशि आहूजा, सत्य प्रसाद घिल्डियाल, केबी थपलियाल, ओम प्रकाश गोदियाल, खिलेन्द्र चौधरी, बृजेश भट्ट, अनिल गुप्ता, यशस्वी भट्ट, योग्यता भट्ट आदि मौजूद थे।
