सोना चाँदी गिरावट में जारी

मुंबई ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में उतार चढ़ाव के बीच आज घरेलू स्तर पर इनमें दबाव बना रहा जिससे सोना 65 रुपये और चाँदी 60 रुपये टूट गयी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना हाजिर 0.07 प्रतिशत गिरकर 1788.47 डॉलर प्रति औंस पर रहा। जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1791.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान चाँदी हाजिर 0.77 प्रतिशत उतरकर23.47 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
घरेलू स्तर पर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 65 रुपये उतरकर 47370 रुपये प्रति 10 ग्राम और सोना मिनी 93 रुपये गिरकर 43367 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। इस दौरान चाँदी 86 रुपये फिसलकर 62423 रुपये प्रति किलोग्राम और चाँदी मिनी 60 रुपये लुढक़कर 62555 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *