21 बोरी नकली टाटा नमक बरामद

जौनपुर।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कजंगाव बाजार में गुरुवार की दोपहर को टाटा नमक कम्पनी के अधिकारी व पुलिस टीम की छापेमारी में 21 बोरी से ज्यादा नकली टाटा नमक बरामद हुआ। उक्त बाजार के रेयांश किराना स्टोर तथा दिनेश किराना स्टोर में नकली टाटा नमक बेचे जाने की सूचना टाटा नमक कम्पनी के एरिया प्रबंधक देवेंद्र प्रताप सिंह को हुई।सूचना मिलने के बाद उन्होंने अपने सूत्रों से उक्त दुकानों के टाटा नमक की खरीददारी करवाकर चेक किया।नमक नकली था।उन्होंने तत्काल जफराबाद थाने पहुंचकर थानाप्रभारी योगेंद्र सिंह से लिखित शिकायत किया।उनकी शिकायत पर पुलिस उक्त दोनों दुकान पर पहुंचकर दिनेश किराना स्टोर से साढ़े दस कुंतल तथा रेयांश किराना की दुकान से 20 किलो नमक बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *