किच्छा में एक किलो चरस संग एक गिरफ्तार

 

रुद्रपुर। चम्पावत से 1.130 ग्राम चरस ला रहा एक आरोपी को पुलभट्टा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पकड़ी गई चरस की कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी है। शुक्रवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे क्रॉसिंग फ्लाई ओवर के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 1.130 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी ने अपना नाम मुकेश कुमार उर्फ गौतम पुत्र सियाराम निवासी बरी किच्छा बताया। आरोपी ने बताया कि टावर का कार्य करता था। लेकिन खर्चे पूरे नहीं होने के कारण उसने नशे के कारोबार का रास्ता चुना। वह चरस चम्पावत के मंगललेख थाना पाटी के राम सिंह से 30 हजार रुपये प्रति किलो खरीद कर पुलभट्टा, किच्छा, सितारगंज, इज्जतनगर, बरेली आदि क्षेत्रों में मोटा मुनाफा लेकर बेचता है। एसपी सिटी ने बरामद चरस की कीमत दस लाख रुपये आंकी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में पुलभट्टा थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, एसआई सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, का. रमेश सती, इंद्रप्रकाश, गजेन्द्र सिंह व अनिल कुमार रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *