जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर। गूलरभोज रेलवे स्टेशन का शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के सीआरएस व डीआरएम ने विद्युतीकरण कार्य का निरिक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत सभासद रमेश सागर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम आशुतोष पंत से मुलाकत कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जनप्रतिनिधियों ने प्लेटफॉर्म उच्चीकरण के अलावा आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस व अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज गूलरभोज में करने के साथ ही रिजर्वेशन काउंटर खोलने की मांग की। इस पर उन्होंने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। यहां गोपाल मिस्त्री, सुकुमार विश्वास, महेश कुमार, प्रेम सागर, जगदीश सिंह, मुकेश राजभर आदि रहे।
