पोलिंग बूथ पर सभी व्यवस्था दुरूस्त करें
जौनपुर ।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एईआरओ, ईआरओ, अतिरिक्त एईआरओ के साथ सामान्य निर्वाचन-2022 के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि बूथ पर शौचालय, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था को जरूर देख लिया जाए। वोटर फार्म का फीडिंग में किसी प्रकार की गलती न हो। फार्म-7 की पेंडेंसी को खत्म किया जाए। वोटर लिस्ट फार्म अपने स्तर पर अवश्य देखा जाए। वोटर लिस्ट में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाएगी तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी विधानसभा में फॉर्म रिजेक्शन है तो उसको अवश्य देख लिया जाए। चेक लिस्ट को अवश्य जनरेट कर लिया जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियो को निर्देशित किया कि निर्वाचन हेतु शिकायत कंट्रोल रूम बना लिया जाए। निर्वाचन सम्बंधित समस्त कार्य निर्वाचन आयोग के नियमानुसार ही कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी गलत व्यक्ति का वोटर कार्ड न बनने पाए और सही वोटर्स का नाम वोटर लिस्ट से नहीं कटना चाहिए। एआरओ प्रतिदिन जेंडर रेशियो फार्म को अवश्य चेक कर लिया करें और पोलिंग बूथ को अवश्य देख लिया जाए कि वहा पर किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, प्रभारी सहायक निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लिया जायजा
जौनपुर ।(आरएनएस ) जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के द्वारा 27 नवम्बर को. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में उमानाथ सिंह स्टेडियम टीडी कालेज में सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अच्छे से बैरिकेडिंग की जाएं।अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ0 संजय कुमार को निर्देशित किया कि ट्रैफिक एवं पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहें। अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
