धाकड़ कन्या कंगना रनौत की फिल्म श्धाकड़श् गाना का अमिताभ बच्चन ने किया डिलीट, ब्लॉग में बताया कारण

मुंबई

सदी के महानायक और बॉलिवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर बॉलिवुड फिल्मों के ट्रेलर और गाने भी शेयर कर उनकी प्रशंसा करते रहते हैं। हाल में उन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म श्धाकड़श् का पहला गाना शेयर किया था। हालांकि कुछ समय के बाद ही उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया था जिस पर लोग हैरत जता रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन ने खुद ही शायद इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया।
अमिताभ बच्चन ने कंगना की श्धाकड़श् का गाना शेयर करते हुए लिखा था, श्यह आग लगा रही है।श् हालांकि कुछ समय बाद ही इसे डिलीट भी कर दिया। अब अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग में अपने सोशल मीडिया हैंडल के बारे में बात की है। अमिताभ ने बताया है कि उनकी सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए सरकार से उन्हें नोटिस मिला है। कुछ लोगों का कहना है कि कंगना की फिल्म के गाने को डिलीट किए जाने का यह कारण भी हो सकता है।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, श्भारत सरकार और एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया के सख्त नियम-कायदे और गाइडलाइंस हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नए टर्म इन्फ्लूएंसर्स बताया है जो किसी प्रॉडक्ट का प्रमोशन करते हैं और उन्हें यह बताना होगा कि वे इस प्रॉडक्ट के साथ पार्टनरशिप में हैं वरना यह गैरकानूनी माना जाएगा। मेरे कई पोस्ट्स पर नोटिस दिए गए हैं कि इन्हें बदला जाए।श् माना जा रहा है कि कंगना की फिल्म के गाने वाली पोस्ट भी अमिताभ ने इसी कारण से हटाई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल में अजय देवगन की फिल्म श्रनवे 34श् में नजर आए थे जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई है। अब अमिताभ जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म श्ब्रह्मास्त्रश् में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता के साथ फिल्म श्गुडबायश् की भी शूटिंग में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *