छात्र-छात्राओं ने किया मशरूम का सफल उत्पादन


रुड़की। कृषि संकाय के मदरहुड़ विश्वविद्यालय के 8 वें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ईएलपी प्रोग्राम के अन्तर्गत आइस्टर मशरूम को मशरूम यूनिट पर उगाया। कुलपति प्रो. नरेन्द्र शर्मा को मशरूम कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं ने इसे भेंट किया। कुलपति ने छात्र-छात्राओं से आइस्टर मशरूम को तैयार करने के दौरान हुए उनके अनुभव के बारे में जाना। छात्र-छात्राओं ने कुलसचिव डॉ. एनके यादव और समस्त स्टाफ को मशरूम का एक-एक पैकेट वितरित किया। इसको उगाने में मानसिंह, रश्मि, आकाश, मनु, अंकुश, कार्तिक, निधि, अभिषेक सैनी, राव आफताब, प्रियांशू, पीके वरमन, मौ. ओसामा आदि का योगदान रहा। कृषि संकाय में कार्यवाहक प्रभारी डॉ. वीके आर्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। ईएलपी प्रोग्राम के ग्रासरूट्स एग्री. देहरादून के मैनेजिंग डायरेक्टर नवनीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *