मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया सरल करने के निर्देश दिए

चम्पावत

कुमाऊं आयुक्त और डीडीए के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीसी के जरिए छठीं बोर्ड बैठक में प्रस्तावित बिंदुओं पर डीएम और एडीएम के साथ चर्चा की। मंगलवार को कुमाऊं कमिश्नर ने वीसी के जरिए प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड के उपाध्यक्ष डीएम विनीत तोमर और सचिव एडीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया से जिले में अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली। अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी ने समाधान योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने को जागरुकता अभियान चलाने को कहा। बोर्ड बैठक में प्राधिकरण के शासनादेश के अनुसार कर्मचारियों की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के उपयोग के लिए वाहन खरीदने की भी सैद्धांतिक सहमति दी गई। कुमाऊं कमिश्नर ने आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने और शासनादेश के अनुसार तमाम विभागों से अनापत्ति प्राप्त करने के लिए कार्रवाई करने को कहा। वीसी में एसटीओ रिचांशु शर्मा और ईई वीके जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *