कोटद्वार में स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया
पौड़ी। कोटद्वार में शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों एवं यथार्थ हॉस्पिटल, नोएडा के सहयोग से बहुत बड़े स्तर पर क्षेत्रवासियों के लिए निशुल्क चिकित्सा जांच, परामर्श एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। पदमपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में तीन हजार से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण द्वारा विधिवत रूप से किया गया। मौके पर उन्होंने शिविर में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी।
शिविर में हॉस्पिटल के 22 से अधिक डॉक्टरों एवं 50 से अधिक मेडिकल स्टाफ की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई। शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रीनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण संबंधित आदि स्टॉल लगाए गये थे। शिविर में नेत्र, जनरल मेडिसिन, स्त्री रोग, शिशु रोग, नाक-कान-गला, दंत रोग, हड्डी रोग, ह्रदय रोग, गैस्ट्रो, मानसिक रोग, गला रोग, सामान्य रोग आदि के इलाज के लिये विशेषज्ञ डॉक्टर उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वह स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और समाज के हर तबके को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसी कड़ी में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राजगौरव नौटियाल, अमित भारद्वाज, मनोज कुंडलियां, नीरू बाला खंतवाल, सौरभ नौटियाल, मनीष भट्ट, कमल नेगी, मालती बिष्ट, पंकज भाटिया, गजेंद्र मोहन धस्माना, विनीता कोटनाला, अनीता आर्य, अतुल डोबरियाल, सिमरन बिष्ट, आनंद घिल्डियाल, देवेंद्र गोसाई, अनिल बहुगुणा, प्रकाश बलोदी, रजत मेहरा, मनीषा आर्य, आशा बलूनी, उर्वशी अग्रवाल, नंदकिशोर कुकरेती, पूनम तिवारी, दीपू पोखरियाल, उमेश सिंह बिष्ट आदि थे।
