द हंस फाउंडेशन ने किया गया फायर फाइटर्स का चयन  

पौड़ी। द हंस फाउंडेशन द्वारा एक और उत्तराखंड के विकास के लिए कई विकास परख योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वहीं अब वनों को आग से बचाने के लिए हंस फाउंडेशन आगे आया है। हंस फाउंडेशन द्वारा वनाग्नि रोकथाम व शमन परियोजना के तौर पर पौड़ी गढ़वाल के ग्रामों में कार्य किया जा रहा है। वनों को आग से बचाने के लिए फाउंडेशन द्वारा ग्राम स्तर पर 2500 फायर फाइटर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षित किए जाने के लिए साथ-साथ जन जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है l
इसी के तहत द हंस फाउंडेशन द्वारा वन विभाग के साथ ब्लाक द्वारीखाल के रिंगवाड़ गांव, चमेली, बल्ली, सिराई गांव में फायर फाइटर्स जनप्रतिनिधियों व अन्य ग्रामीणों को वनाग्नि रोकथाम हेतु जागरूक करने के साथ प्रशिक्षित भी किया गया l द हंस फाउंडेशन द्वारा इस फायर सीजन में सभी फायर फाइटर्स को प्रशिक्षण के साथ-साथ आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वनों में होने वाली घटनाओं व वनाग्नि की रोकथाम हेतु त्वरित कार्यवाही ग्राम स्तर से ही की जा सके। इसके साथ साथ ग्रामीणों से आह्वान किया जा रहा है कि जाने अनजाने में वनों में आग न लगाएं व अग्निशमन हेतु सहभागिता से आगे आएं l प्रशिक्षण जागरूकता कार्यक्रम में द हंस फाउंडेशन से मनोज जोशी, सतीश बहुगुणा, जसवंत नेगी, सूरज कुमार तथा वन विभाग से रेंजर अधिकारी प्रशांत हिंदवान सहित सतेंद्र रावत, कमलेश रतूड़ी, राधाबल्लभ उनियाल, चांदनी पंवार के साथ ही विभिन्न ग्रामों के फायर फाइटर्स व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *