कर्मचारी अधिकारी अपने अपने उत्तरदायित्व पूरा करें: डीएम

 

मथुरा

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, नगर मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं बाबा साहब की जयंती के अवसर पर सभी सरकारी दफ्तरों, तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर भी गोष्ठी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट में बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा संविधान विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की आत्मा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने बतौर संविधान प्रारूप समिति के अध्यक्ष संविधान बनाते समय समाज के हर वर्ग, हर तबके का ध्यान रखा। हमारे संविधान में हमारे नगारिक को समान अधिकार मिले, इसके लिए कई देशों के संविधान को भी अपने देश में सविधान में लिया गया, जिसका परिणाम है कि विभिन्न जातियों, सम्प्रदायों, भाषाओं आदि की विविधता के बावजूद हमारा देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे सब संवैधानिक दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, यही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हमें अपने आचरण में बदलाव करने की आवश्यकता है। हम जहां भी ,जिस भी पटल पर है वहां स्वयं को रखकर सोचें और हर जरूरतमंद की मदद करें तो निश्चित ही समाज की दशा और दिशा बदल जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *