शहीद फायर फाइटर्स को दी श्रद्धांजल्रि
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में अग्नि सुरक्षा सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान मुंबई बंदरगाह में 1944 में हुए भीषण अग्निकांड में शहीद फायर फाइटर्स को श्रद्धांजलि दी गई। फायर कर्मियों ने शहर में रैली निकाल आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम और बचाव के प्रति जागरूक किया।
अग्निशमन केंद्र में शोक परेड कर शहीद फायर फाइटर्स को नमन किया गया। फायर स्टेशन अधिकारी बीरबल सिंह ने कहा कि संभावित आग की घटनाओं से जान माल के नुकसान को कम करने के लिए तकनीक के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सेवा दिवस 20 अप्रैल तक चलेगा। इसके तहत क्षेत्र के स्कूलों, महाविद्यालय, होटल और औद्योगिक संस्थानों में आग से बचाव और अग्नि सुरक्षा उपकरण को चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। फायर स्टेशन अधिकारी ने अग्नि सुरक्षा संबंधी रैली के तहत अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल फायर कर्मियों ने शहर में लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। मौके पर लीडिंग फायरमैन राकेश ममगाईं, चालक शिव कुमार, कटार सिंह, धमेंद्र रावत, फायर मैन सुधीर गुसाईं, दिलीप कुमार, नरेंद्र, सुनील, रमेश आदि मौजूद रहे।
