नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी

 

ऋषिकेश। सर्वहारा नगर काले की ढाल निवासी एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक सुलेख चंद पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी काले की ढाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ समय पहले वह सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह और उषा नाम की महिला से मिला। जिन्होंने उसे रेलवे नौकरी दिलाने का झांसा दिया। नौकरी दिलाने की एवज में उन्होंने उससे 10 लाख रुपये मांगे। बताया की आठ लाख रुपये में सौदा तय हुआ। लेकिन अभी तक न नौकरी लगी और न उन्होंने उनकी रकम वापस दी। कोतवाल रवि सैनी ने बताया की केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *