4 मई को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के सहयोग से जिला जज रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय ऊखीमठ में दिनांक 14 मई को प्रातः 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए सचिव सिविल जज (सीडि) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग अनामिका सिंह द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण किया जाएगा, जिसमें अपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआई एक्ट बैंक रिकवरी वाद, बिजली एवं पानी से संबंधित वाद (अशमनीय वादों को छोड़कर) वेतन भत्ते एवं अन्य सेवानिवृत्ति से सम्बन्धित सेवा लाभ, राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, विनिर्दिष्ट अनुतोष आदि विचारधीन वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण पक्षकारों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत का भरपूर लाभ लेने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *