विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरुकता दिवस मनाया

 

पौड़ी। हेल्पपेज संस्था द्वारा खिर्सू, पाबौ व थलीसैंण ब्लाक में विश्व बुजुर्ग दुर्व्‍यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में बुजुर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए कठुली, साकरसैंण, पैठाणी में लोगों को जागरूक किया। यह दिवस बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार की रोकथाम के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। प्रोजेक्ट ऑफिसर मौसम अंसारी ने कहा कि हमें सर्वप्रथम अपने घर व आसपास के बुजुर्गों के प्रति सम्मान जागृत करना पड़ेगा तभी हम संपूर्ण राष्ट्र में यह जागरूकता फैला पाएगें। कार्यक्रम में सीताराम, प्रवीण कुमार, विकास गैरोला, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *