आपदा में राहत और बचाव की दी जानकारी

 

पौड़ी। कोतवाली पौड़ी में पुलिस और फायर सर्विस के जवानों के साथ ही होमगार्ड को आपदा से लेकर भूकंप से बचाव और मानसून सीजन की तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग दी गई। साथ ही इन दिनों चल रही चारधाम यात्रा को लेकर भी आवश्यक जानकारी दी गई। ट्रेनिंग के दौरान ट्रेनर ने बताया कि किस तरह से आपदा और भूकंप में राहत एवं बचाव का कार्य किया जा सकता ताकि नुकसान को कम किया जा सके। इसके साथ ही किसी स्थान पर सम्पत्ति यदि आग की चपेट में आ जाए तो कैसे इस पर आसानी से काबू पाया जा सकता, इसको लेकर भी डेमो देकर जानकारी दी गई। आपदा और अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर भी इस कार्यशाला मे जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों के तहत इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इस मौके पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रणधीर सिंह ,उपनिरीक्षक बजीन्दर सिंह नेगी, हेमकांत सेमवाल, हेड मोहरिर बद्रीलाल टम्टा, फायर सर्विस चालक नवनीत सिंह,फायरमैन नरेश शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *