चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा

 

पौड़ी। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत परिवहन विभाग पौड़ी सेंट थामस कन्वेंट स्कूल पौड़ी में रोड सेफ्टी पर एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित जागरूकता चित्रकला प्रतियोगिता कक्षा 6-8 व कक्षा 9-12 तक छात्र-छात्राओं के दो वर्गों में हुई। सेंट थामस स्कूल में सड़क सुरक्षा के तहत रोड सेफ्टी चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें उन्हें दो समूहों में विभाजित कर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संभागीय निरीक्षक पौड़ी आनन्द बर्धन ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रोड सेफ्टी चित्रकला का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *