केन्द्र सरकार का बजट राष्ट्रहित में: आशा नौटियाल


चमोली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने केंद्र सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को राष्ट्र के सर्वांगीण हित का बजट बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार बजट सबके कल्याण का बजट है। नंदप्रयाग में नगर पंचायत सभागार में बजट को लेकर प्रबुद्धजनों के चर्चा की गई। कार्यक्रम में मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव का दौर चल रहा है। इस अमृत काल में महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। 81 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों को अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया गया है। इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात दी गई है। महिलाओं, युवाओं, निर्बल वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। हर वर्ग का समावेश कर बजट पेश किया गया है। सबको साथ लेकर चलने वाला प्रधानमंत्री पहली बार देश को मिला है। इस मौके पर भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों की महिला नेत्री कर्णप्रयाग के विधायक अनिल नौटियाल, गैरसैंण, जोशीमठ, पोखरी, कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों से महिलाएं पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *