चमोली में तीन हजार 99 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
चमोली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित राजस्व उप उपनिरीक्षक पटवारी/लेखपाल परीक्षा के लिए चमोली जिले मे 18 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। जिसमें 4748 अभ्यर्थियों में से 3099 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए और 1649 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा को लेकर परिक्षार्थियों में ख़ासा उत्साह देखा गया। परीक्षा केंद्रों पर खड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के बाद परिक्षार्थी पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पर एक आपस में चर्चा करते दिखे। महिला अभ्यर्थियों में भी परीक्षा के प्रति आशापूर्ण विश्वास दिखा। जिले में सभी परीक्षा केंद्रों में शान्ति पूर्ण माहौल दिखा।
