पुरानी पेंशन बहाली की मांग
देहरादून। पुरानी पेंशन पखवाड़े के तहत शहीद स्मारक पर पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के सभी घटक दलों ने केन्द्र व राज्य सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। संगठन महामंत्री रेलवे से उग्रसेन सैनी ने कहा कि सरकार पेंशन नहीं देती है तो उसके लिए लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम निराशाजनक रहेंगे। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि पेंशन के लिए लाखों कार्मिकों को जागरुक होना होगा। जिलाध्यक्ष महिला श्रीवंती नेगी ने कहा कि पेंशन सेवानिवृत्त होने पर 700 रुपये मिलेगी। जिलाध्यक्ष मक्खन लाल शाह ने कहा पेंशन बहाल न होने तक लोगों को जागरुक किया जाता रहेगा। गोष्ठी में नॉर्दन रेलवे अध्यक्ष रमेश कुमार, जिला संयोजक रुद्रप्रयाग शंकर भट्ट, रोहित जोशी, अमित ममगाईं, लोकेश, गोपाल, सुनीता रावत, हंशी नेगी, सुशीला गैरोला, केदार फरर्स्वान, ईश्वरी चौहान, धनीराम, सोनू कुमार, कुलदीप रतूड़ी मौजूद थे।
