आयुर्वेद चिकित्सालय भूमि सर्वेक्षण की मांग पर सीईओ से मिले


देहरादून। गढ़ी छावनी क्षेत्र में बनने वाले आयुर्वेद अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि सर्वेक्षण और निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की गई है। इसे लेकर युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेश रावत, कैंट बोर्ड के नामित सदस्य विनोद पंवार संग लोगों ने छावनी के सीईओ अभिनव सिंह से सोमवार को उनके कार्यालय में मुलाकात की। ज्ञापन देते हुए कहा कि कैंट बोर्ड से इसके लिए एनओसी की मांग की गई। कहा कि आयुर्वेद अस्पताल खुलेगा तो आयुष और प्राकृतिक चिकित्सा को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि दस बेड का आयुर्वेद अस्पताल छावनी क्षेत्र में बनाने को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। प्रेमनगर में सब्जी मंडी नंबर छह पार्क के पास की जमीन चिकित्सालय निर्माण के चिन्हित हुई है। इस पर जल्द छावनी और आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग संयुक्त निरीक्षण करेगा। इस दौरान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *