तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाईक सवार की मौत

 

रुड़की

लक्सर-कुंआखेडा रोड पर ईंट लादकर आ रहे तेज रतार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हुआ है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर कब्जे में लेने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवा रही है।

लक्सर कोतवाली के कुंआखेड़ा गांव निवासी सुरेश कश्यप का बेटा विपिन (17) शुक्रवार का किसी काम से लक्सर आया था। विपिन के साथ उसका दोस्त राहुल उर्फ अन्ना पुत्र सतीश निवासी भुरनी भी था। दोपहर बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। लक्सर कुंआखेड़ा मार्ग पर राजकीय डिग्री कॉलेज के पास मोड़ पर सामने से तेज रतार में आ रहे ईंटों से लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में विपिन ट्रैक्टर के पहिए के नीचे कुचला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी राहुल को भी गंभीर चोट लगी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने राहुल को तत्काल कस्बे के एक अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, सूचना पर कोतवाली के एसएसआई मनोज सिरोला पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे और शव का कब्जे में ले लिया। तब तक मृतक विपिन के परिवार के सैकड़ों लोग वहां पहुंच चुके थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुड़की भेज दिया है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना के जिमेदार ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ गिरतारी की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *