चचेरे भाई पर कराया धमकी देने का केस
देहरादून। एक व्यक्ति ने चचेरे भाई पर धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने बताया कि विमल उनियाल निवासी भैंसवाड़ सैण, सरोना ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने गांव में अपनी जमीन बेची। आरोप है कि चचेरा भाई मनसा राम उनियाल उन्हें अपने दोस्त दिवांशु अग्रवाल के फोन से फोन कर रहा है। आरोप है कि फोन कर जमीन बेचने पर मिले रुपये में पचास हजार की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
