कर्णप्रयाग में आशा नौटियाल का हुआ स्वागत
चमोली। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल का यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। रविवार को यहां पहुंची प्रदेश अध्यक्ष नौटियाल का कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ सम्मान किया। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, सरोज हटवाल, चंदा राणा, हेमंत सेमवाल, आलम पंवार, शशि खंडूड़ी, वत्सला सती, उषा सती, दीपा भट्ट आदि मौजूद थे।
