सीएम ने वर्चुअल किया बाराकोट पुलिस चौकी का शुभारंभ
चम्पावत। बाराकोट में रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रुप से उद्घाटन किया। इस दौरान डीएम, एसपी समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस चौकी में बाराकोट और लोहाघाट के 103 राजस्व ग्रामों को जोड़ा गया है।
सोमवार को बाराकोट मुख्यालय में बनी पुलिस रिर्पोटिंग चौकी के शुभारंभ में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने चौकी क्षेत्रान्तर्गत आने वाले ग्राम क्षेत्रों में कानून और शांति व्यवस्था को बनाये रखने, लोगों में जन-जागरुकता फैलाए जाने, पीड़ितो की त्वरित सहायता, न्याय दिलाये जाने आदि के बारे में निर्देश निर्देश दिए। एसपी देवेंद्र पींचा ने लोगों से कानून और शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का सहयोग और नशा उन्मूलन का संदेश दिया। इस मौके पर एसओ मनीष खत्री, एसआई कुंदन सिंह बोहरा, सांसद प्रतिनिधि बहादुर फत्र्याल, राजू अधिकारी आदि मौजूद रहे।
