दर्शनार्थियों और ई-पास की संख्या बढ़ाई जाए
रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन भेजकर चारधाम यात्रा में प्रतिदिन दर्शनार्थियों व ई-पास की संख्या बढ़ाने की मांग की है। कहा है कि कोरोनाकाल के चलते इस वर्ष कपाट खुलने के साढ़े चार माह बाद यात्रा शुरू हुई है। ऐसे में यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। जबकि चारधाम में सीमित संख्या के चलते कई यात्री दर्शनों से वंचित हो रहे हैं। साथ ही कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब शेष बची यात्रा में अधिक से अधिक यात्रियों को दर्शन की सुविधा दी जानी चाहिए ताकि तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय कारोबारियों को भी यात्रा का लाभ मिल सके।
