उक्रांद को मिल रहा अपार जन समर्थन: मोहन काला

श्रीनगर गढ़वाल।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय कोषाध्यक्ष एवं गढ़वाल लोकसभा प्रभारी मोहन काला ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को गांव-गांव में अपार जन समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर विधानसभा के राठ क्षेत्र व खिर्सू क्षेत्र में गांव-गांव के भ्रमण के दौरान लोगों ने अपनी निष्ठा यूकेडी पर जताई है। कहा लोग क्षेत्रीय दल को उत्तराखंड की सत्ता में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ने 20 सालों तक प्रदेश के लोगों को छलने का काम किया है। वहीं दिल्ली की पार्टी के कार्यकर्ताओं में यूकेडी की लोकप्रियता को देख कर बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि यूकेडी मूल निवास और भू-कानून के मुद्दे को लेकर गांव-गांव जा रही है। कहा यदि हमारा सशक्त भू-कानून होगा तभी हमारी जमीनें हमारे पास रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि स्थायी निवास के बजाय मूल निवास यहां अनिवार्य किया जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *