45 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
रुद्रपुर। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनके पास से 45 लीटर कच्ची शराब बरामद की। एसआई दरवान सिंह ने पाला सिंह निवासी टुकड़ी से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआई दीवान सिंह ने चरण सिंह निवासी सिसईखेड़ा के पास से 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया।
