झनकट में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

रुद्रपुर। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज झनकट में दो दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डीएस राजपूत ने किया। शिविर में जिला सचिव राधेलाल वर्मा और ब्लॉक सचिव बोधीराम प्रशिक्षक रहे। शिविर के पहले दिन जीआईसी झनकट, जीआईसी प्रतापपुर, जीजीआईसी, राउमा विद्यालय देवरी एवं निर्मला इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुभाष सिंह राणा, चूणामणि, गिरीश चंद्र, जेएम सहदेव, नवीन इस्लाम, पूनम भट्ट, अनुराधा, भागीरथी देवी, शीतल राना आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *