नकल करते छात्र को रंगे हाथ पकड़ा, केस दर्ज

रुड़की।

परीक्षा कक्ष में छात्र को नकल करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने छात्र को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर परीक्षा अधिनियम के तहत दर्ज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली को शुभदीप वर्मा निवासी सोत मोहल्ला ने तहरीर देकर बताया कि सिटी डिग्री कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 20 अक्टूबर को परीक्षा का आयोजन था। परीक्षा कक्ष में दीपक को नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी में नकल से संबंधित पर्ची बरामद की गई। जिसके बाद दीपक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा अधिनियम के तहत दीपक पुत्र करतार सिंह निवासी केडी नगर मनोर सोनीपत हरियाणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *